Loading

18 February 2017

समाचार

  • तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री इडापडी के पलनीसामी आज विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने की कोशिश करेंगे।
  • वस्तु और सेवा कर शासी परिषद् की बैठक आज उदयपुर में।  जी एस टी कानून के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी।
  • सरकार ने अस्पतालों और स्टेन्ट आपूर्तिकर्ताओं को मरीजों से अधिक दाम वसूलने पर उनके लाइसेंस निलंबित करने सहित कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
  • केन्द्रीय छात्रवृत्ति योजना का फायदा लेने वाले कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आधारकार्ड जरूरी।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने जी एस एल वी मार्क-3 रॉकेट के लिए देश में ही विकसित क्रायोजनिक अपर स्टेज इंजिन का सफल परीक्षण किया।
  • भारत ने अफसोस व्यक्त किया है कि संयुक्त राष्ट्र इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी गुटों की चुनौतियों के बावजूद आतंकवाद को परिभाषित करने में असफल।
  • भारत के अचंत शरत कमल आई टी टी एफ वर्ल्ड टूर इंडिया ओपन टेबिल टेनिस टूर्नामेंट में पुरूष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में।

============
तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री इडप्पा अडी के पलनीसामी आज राज्य विधानसभा में विश्वासमत प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। श्रीमती वी.के ससिकला के वफादार माने जाने वाले श्री पलनीसामी आज सुबह 11 बजे विश्वासमत का प्रस्ताव रखेंगे हालांकि राज्यपाल ने श्री पलनीसामी को शपथ दिलाते हुए उन्हें 15 दिन में विश्वास मत हासिल करने को कहा था।
राज्यपाल विद्यासागर राव ने श्री पलनीसामी को वृहस्पतिवार को सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया था और उसी दिन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। ऑल इंडिया अन्ना डीएमके पार्टी में मुख्यमंत्री पलानिसामी गुट विधानसभा में 124 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है। पार्टी के 10 विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के प्रतिद्वंदी गुट को खुला समर्थन देने की घोषणा की है। डीएमके पार्टी के 89 विधायकों ने स्पष्ट किया है कि वे सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना डीएमके पार्टी के किसी गुट का समर्थन नहीं करेंगे। इस बीचनिर्वाचन आयोग ने ऑल इंडिया अन्ना डी एम के पार्टी के अंतरिम महासचिव पद पर वी के ससिकला की नियुक्ति पर उन्हें नोटिस जारी किया है। पार्टी के ओपन्नीर सेलवम गुट ने निर्वाचन आयोग में श्रीमती ससिकला की नियुक्ति को चुनौती दी है। समाचार कक्ष से जय सिंह की रिपोर्ट  के साथ प्रियंका अरोड़ा।
============
वस्तु और सेवा कर शासी परिषद की आज उदयपुर में बैठक होगी जिसमें वस्तु और सेवा कर कानून के प्रारूप को मंजूरी दी जाएगी। बैठक की प्रमुख कार्यसूची में वस्तु और सेवा करएकीकृत वस्तु और सेवा कर और केन्द्रीय वस्तु और सेवा कर कानून के प्रारूप को मंजूरी देना शामिल है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली करेंगे और इसमें विभिन्न राज्यों के वित्तमंत्री भाग लेंगे। 
यह पहली बार है कि जीएसटी परिषद की बैठक दिल्ली से बाहर हो रही है। बैठक में केन्द्र और राज्यों के लगभग 700 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में जी एस टी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के साथ जी एस टी के लागू होने के बाद राज्य को होने वाले राजस्व के नुकसान की भरपाई से संबंधित कानून पर भी चर्चा होगी। मुरारी गुप्ता आकाशवाणी समाचार जयपुर।
============
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिये कल वोट डाले जाएंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस चरण में 12 जिलों में 69 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
तीसरे चरण में भारतीय जनता पार्टी 68 सीटों पर और बहुजन समाज पार्टी सभी 69 सीटों से चुनाव लड़ रही है।  जबकि समाजवादी पार्टी ने 60 विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार 14 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की साख भी दाव पर है। जो परम्परागत रूप से इटावा और उसके आसपास के जिलों को समाजवादी पार्टी का गढ़ समझा जाता है। संजय प्रताप सिंह आकाशवाणी समाचार इलाहाबाद।  
============
नगालैंड के राज्यपाल पी.बीआचार्य ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उन्हें राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी दी। नगालैंड में शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव के विरोध के कारण एक पखवाडे़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मुख्यमंत्री टी.आर.जेलियांग भी दिल्ली में हैं और राज्य की स्थिति के बारे में केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत करा रहे हैं।
एक अन्य घटनाक्रम में विधानसभा के 39 विधायकों ने वृहस्पतिवार को कोहिमा में एक बैठक में सत्तारूढ़ नगा पीपल्स फ्रंट के अध्यक्ष शूरोहोजिली लीजेत्सू को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया।
============
केन्द्रीय संसदीय कार्यरासायनिक और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि उन अस्पतालों और स्टेन्ट आपूर्ति करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो मरीज़ों से अधिक पैसा वसूलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर उनके लाइसेंस भी निलंबित किये जा सकते हैं। कल मुम्बई में श्री अनंत कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार ने स्टेन्ट की कीमत में 85 प्रतिशत तक कमी की है और सभी को इसका पालन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि संस्थानों और स्टेन्ट आपूर्तिकर्ताओं को नये दामों को स्वीकार करने में कुछ और दिन लगेंगे लेकिन सरकार अपना कदम वापस नहीं लेगी क्योंकि वह लोगों के साथ हो रहे शोषण को रोकना चाहती है।
============
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा है कि कॉलेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को केन्द्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभ लेने के लिये आधार कार्ड का प्रमाण देना होगा या आधार कार्ड बनवाना होगा। नई दिल्ली में जारी मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि छात्रवृत्ति ले रहे विद्यार्थियों के पास अगर आधार कार्ड नहीं है तो उन्हें 30 जून तक आधार कार्ड के पंजीकरण के लिये आवेदन करना होगा। यह शर्त जम्मू कश्मीर के लिये लागू नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार इस कदम से पारदर्शिता आयेगी और राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचेगी।
============
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेल्ली के महेन्द्रगिरी में अपने परिसर में कल स्वदेशी क्रायोजनिक इंजन-डी का जमीन पर सफल परीक्षण किया। इसरो के अध्यक्ष ए.एसकिरण कुमार ने बताया कि जी.एस.एल.वीमार्क-3 के लिये क्रायोजनिक अपर स्टेज का पूर्ण अवधि का उड़ान परीक्षण सफल रहा। उन्होंने कहा कि यह रॉकेट छोड़े जाने से पहले का अंतिम परीक्षण था। इंजन का उपयोग अप्रैल में किया जाएगा।
============
भारत ने अफसोस व्यक्त किया है कि संयुक्त राष्ट्रआतंकवाद को परिभाषित करने में ऐसे समय में नाकाम रहा है जब इस्लामिक स्टेट और लश्कर--तैयबा जैसे आतंकवादी गुट विश्व के देशों को चुनौती दे रहे हैं। विदेश राज्य मंत्री एम.जेअकबर ने बॉन में जी.-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि देशों को शांति बनाये रखने के लिये नीतियां बनानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह समझना गलत होगा कि आतंकवादियों का कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। श्री अकबर ने जोर देकर कहा कि युद्ध के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद करने के लिये संयुक्त राष्ट्र का गठन हुआ थाइसलिए आतंकवाद को  परिभाषित करना जरूरी है।
============
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन आज इंदौर में दो दिन की दक्षिण एशियाई देशों की संसद के अध्यक्षों की शिखर बैठक का उदघाटन करेंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि भारत के अलावा छह देशों की संसद के अध्यक्ष टिकाऊ विकास लक्ष्यों को हासिल करने पर चर्चा करेंगे।
सम्मेलन में अफगानिस्तानबांग्लादेशभूटानभारतमालदीवनेपाल और श्रीलंका के पीठासीन अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। पाकिस्तान और म्यांमार के प्रतिनिधि व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित नहीं हो सकेंगे। सदस्य देश सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में संसद की भूमिका पर सार्थक चर्चा करेंगे। सुनील कुमार तिवारी आकाशवाणी समाचारइंदौर।
============
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आज "मिल बांचे" कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान , जनप्रतिनिधि और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति स्कूलों में जाकर बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए प्रेरित करेंगे।
मिल बांचे कार्यक्रम के तहत पंजीकृति व्यक्ति प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को पाठ्यपुस्तकों के अलावा अन्य रूचिकर किताबें पढ़ने को प्रेरित करेंगे। प्रदेश में कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में उस स्कूल में पहुंचेंगेजहां बचपन में उन्होंने पढ़ाई की थी। शारिक नूरआकाशवाणी समाचारभोपाल 
============
अचंता शरत कमल आई.टी.टी.एफवर्ल्ड टुअर इंडिया ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। आज क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल से होगा। सानिल शेट्टी प्री-क्वार्टर फाइनल में ही हार गये।
============
समाचार पत्रों की सुर्खियों से
ऑन लाइन निवेश पर भारी रिटर्न का लालच देकर पांच सौ करोड़ की ठगी करने वाली वेब वर्क कंपनी के दोनों मालिकों को गिरफ्तार किये जाने की खबर अमर उजालानवभारत टाइम्स सहित लगभग सभी अखबारों में है।
वित्तमंत्री अरूण जेटली का यह बयान कि कुछ ही सप्ताह में सामान्य हो गया नकदी प्रवाह। अमर उजाला में है। पत्र लिखता है कि वित्त मंत्री ने आरबीआई प्रिंटिंग प्रेस को दिया श्रेय और कहा कि बाजार में नोटों की नहीं है कमी।
आज नौसेना को मिलेगीतारिणी शीर्षक से राजस्थान पत्रिका ने लिखा है कि भारतीय नौसेना ने महिला सशक्तीकरण का नायाब उदाहरण पेश करते हुए दुनिया की पहली महिला परिनौसंचालन योजना बनाई है। देशबंधु की सुर्खी हैमहिला चालक दल को दुनिया की सैर कराये तारिणी।
सुप्रीमकोर्ट में 28 साल बाद एकसाथ पांच जजों ने ली शपथदैनिक भास्कर सहित कई अखबारों में है। पत्र लिखता हैइन जजों में एक महिला भी शामिलतीन पद अब भी खाली।
युवा राष्ट्रमण्डल खेलों में 2004 का रजत पदक विजेता खिलाड़ी पचास करोड़ की ड्रग के साथ गिरफ्तार शीर्षक से दैनिक भास्कर ने लिखा है कि शाही जिन्दगी जीने के लिए पकड़ी थी ड्रग तस्करी की राह।
दैनिक जागरण का कहना है - धरती पर जल्द ही आठवां महाद्वीप अस्तित्व में आ सकता है। पत्र लिखता हैभू-वैज्ञानिकों की राय में इस नये महाद्वीप का नाम होगाजीलैंडिया।
============

No comments:

Post a Comment