Loading

02 February 2017

अर्पण के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की मीटिंग संपन्न
सिरसा। समाजसेवी संस्था अर्पण के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की मीटिंग संस्था के अस्थाई कार्यालय कुमार गलोबल स्टेट पर संपन्न हुई। मीटिंग में डीएसपी विजय कक्कड़ बतौर ने मुख्यअतिथि शिरकत की तथा संस्था की वार्षिक पत्रिका का अवलोकन किया।
संस्था द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था बहुत भलाई के कार्य कर रही है। गत वर्ष संस्था ने ब्लड डोनेशन कैंप, पौधारोपण, सफाई अभियान जैसे काफी कार्य किए। संस्था ने सदस्यों के खर्च पर बस स्टैंड के सामने वाटर कूलर भी लगाया हुआ है जिसका रखरखाव का जिम्मा भी संस्था ने लिया हुआ है। इस अवसर पर संस्था के सचिव महेन्द्र कुमार, सदस्य बलदेव रंधावा, रघुबीर ङ्क्षसह लोहान असिसटेंट एक्सीअन, प्रो. राजेन्द्र भवरिया, डॉ. नंदलाल ग्रोवर, मदन लढा, गोल्डी सुखरालिया, एक्सीअन डीआर वर्मा डबवाली डीएचबीवीएन, विपिन ग्रोवर, गुलशन वधवा एसडीओ डीएचबीवीएन आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment