Loading

28 March 2017

एडवोकेट भावना भाजपा महिला मोर्चा सिरसा नगर की अध्यक्ष घोषित

40 महिलाओं की पूरी जम्बो कार्यकारिणी का भी गठन

सिरसा। भाजपा महिला मोर्चा की सिरसा नगर प्रथम की लंबित कार्यकारिणी में मंगलवार को जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी, प्रदेश महामंत्री सुनीता दांगी, जिला प्रभारी राजवंती काजला व पार्टी जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह से चर्चा करके एडवोकेट भावना शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही मंडल प्रभारी दर्शना रानी व सह-प्रभारी सोनिया वर्मा से विमर्श करके सत्यवंती शर्मा व कान्ता देवी को महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं आशा कौर, पूनम, साक्षी व कुसुमा को उपाध्यक्ष, कमलेश, सीमा, नीतु व सरोज को सचिव तथा रीतु मित्तल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है तो अंजलि को मीडिया प्रभारी व पलमिंद्र को सह-मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। सिरसा नगर से 40 महिलाओं की पूरी जम्बो कार्यकारिणी में मनप्रीत, कृष्णा, जैसमीन, वीना, बिन्द्र, नीलम, मोहिनी, सुषमा देवी, कर्मजीत, टीना, संतोष, सुशील इन्सां, मिश्रो, मूर्ति, सरोज, पूनम, कमला देवी, सुमन रानी, किरण, कान्ता, मनप्रीत, सीता, नेहा व स्वीटी को भी शामिल किया है। जिलाध्यक्ष निताशा ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी महिलाएं पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम तेजी से करेंगी।

No comments:

Post a Comment