Loading

28 March 2017

नए सम्वत पर युवा मोर्चा ने बप्पां में सैकड़ों को ज्वाइन करवाई भाजपा

सिरसा। भारतीय नववर्ष के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गांव बप्पां में आयोजित एक समारोह में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा विशेष रुप से उपस्थित थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने की। इस अवसर पर पवन कुमार, हीरालाल, अशोक कुमार, विक्रम बिश्रोर्ई, विनोद कुमार, राजकुमार, मंगतराम, सुक्खा सिंह, रमेश कुमार, रमेश चावला, जगदीश चंद्र, विकास चावला, राधेश्याम गिजवानी, अमीर शर्मा, चमकीला पंडित, बंटी पंडित, सुभाष चंद्र आदि ने अपने परिवार व मित्रों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अमन चोपड़ा ने इन सभी ग्रामीण लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक माहौल है और हर तरफ लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले करीब तीन वर्षों में भारत की विश्व स्तर पर जो पहचान विकसित की है उससे दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इधर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नेक नीयत से ईमानदार और पारदर्शी शासन-प्रशासन देकर आम लोगों के दिल में जगह बनाई है। उन्होंने सभी ग्रामीणों का भाजपा में अभिनंदन किया और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया ने कहा कि आज युवा शक्ति निरंतर युवा मोर्चा की ओर आकर्षित हो रही है और यह संगठन देश का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है। कार्यक्रम में राजेन्द्र देसुजोधा, जगत कक्कड़, बसंत सिंह नागोकी, लक्खी सिंह, मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह चेयरमैन, नरेश गुज्जर, सोनू वर्मा, कर्ण दुग्गल सहित भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment