Loading

28 March 2017

नए संवत पर आर्य समाज में हुआ हवन यज्ञ

सिरसा। आर्य समाज मंदिर में भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज सिरसा के प्रधान युद्धवीर सिंह आर्य ने की। सर्वप्रथम आचार्य राजेन्द्र शास्त्री के मार्गदर्शन में हवन यज्ञ किया गया। जिसमें पूर्व प्रधान अशोक वर्मा व अनिल बंागा ने सपत्नीक मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। हवन में आहूतियां डालते हुए उपस्थित लोगों ने विश्व कल्याण की कामना की और नववर्ष देशवासियों के लिए खुशहाली, समृद्धि से परिपूर्ण हो इस कामना के साथ हवन संपन्न किया। इसके बाद यशवीर आर्य व कैलाश सोनी द्वारा मधुर भजन उपदेश प्रस्तुत किए गए जिनमें विशेष रुप से नए संवत के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। प्रधान युद्धवीर आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नववर्ष अर्थात नवसंवत का शुभारंभ होता है। इसी संवत के आधार पर ऋतुओं की गणना होती है तथा पर्व और त्यौहार निर्धारित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन देशवासियों की खुशहाली के प्रतीक का अवसर है और हम सबको मिलकर जुलकर इसे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। कार्यक्रम में कुलदीप आर्य, रामदेव शास्त्री, मोहन लाल वर्मा, नौरंग सिंह सहित अनेक आर्य समाज श्रद्धालु उपस्थित थे। समापन अवसर पर प्रसाद वितरित किया गया।

No comments:

Post a Comment