Loading

27 March 2017

भाजपा युवा मोर्चा मंडल डबवाली ने बनाई कार्यकारिणी

सिरसा। भाजपा युवा मोर्चा के डबवाली मंडल अध्यक्ष विजयंत शर्मा ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिसार विभाग प्रभारी अमन चोपड़ा व जिलाध्यक्ष सुनील बामनिया से विचार विमर्श करने के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया है। शर्मा के अनुसार संदीप कौशल, अभिमन्यु कोचर, संजय खनगवाल, संदीप सिंगला को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विकास कपूर व शिवप्रीत ङ्क्षसह नीलिंयावाली को महामंत्री, हरमिंद्र पाल शर्मा, पुनीत घई, रिकी सूर्या, स्वर्ण सिंह डबवाली, जगसीर सिंह खुईयां, राजप्रीत सिंह को सचिव का दायित्व दिया गया है। शर्मा ने बताया कि पुलकित जिंदल को कोषाध्यक्ष, मोहित शर्मा को मीडिया प्रभारी, विकास जुनेजा व भवानी शंकर को सहमीडिया प्रभारी, बलजीत ङ्क्षसह को प्रवक्ता, तीक्षण मोंगा को सहप्रवक्ता, राजन टक्कर को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि गुरपाल सिंह, जसप्रीत सिंह बब्बू सिंह, शिवम सेठी इन्सां, राहुल मोंगा सागर सेठी, अंकु मोंगा इन्सां, हेमराज, संजय वाल्मीक को कार्यकारिणी सदस्य व  रजनीश मोंगा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़े संगठन के रुप में पहचान रखता है और देश भर से सभी युवा अपने-अपने क्षेत्र के युवा मोर्चा मंडलों व जिला इकाई से जुड़कर देश व समाज के विकास में योगदान दे रहे हैं। इसलिए डबवाली मंडल के सभी कार्यकर्ता अपने आसपास के युवाओं को मोर्चा से जोडऩे के लिए प्रेरित करें तथा संगठन को मजबूत करने में महती भूमिका निभाएं।

No comments:

Post a Comment