Loading

29 January 2011

चौ. मित्रसेन आर्य के निधन पर जताया शोक


सिरसा, 29 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैप्टन अभिमन्यू के पिता व हरियाणा के प्रसिद्ध समाजसेवी व आर्यसमाजी नेता चौ. मित्रसेन आर्य के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रैस क्लब के अध्यक्ष नंद किशोर लढ्ढा, सचिव महावीर गोदारा, अरूण मेहता, अमित तिवाड़ी, डा. गजेंद्र सिंह, इंद्रमोहन शर्मा, संजय अरोड़ा व अन्य सदस्यों ने कहा कि चौ. आर्य के निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि चौ. मित्रसेन आर्य ने सदैव ही समाज के लिए कार्य किए तथा गरीब व लाचार लोगों की मदद की। इसी प्रकार हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, जिला प्रधान पवनदीप सिंह जौली, सचिव पंकज धींगड़ा, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र पन्नीवालिया, प्रभु दयाल, कमल शर्मा, दीपक बिश्रोई, नकुल जसूजा व अन्य सदस्यों ने भी चौ. मित्रसेन आर्य के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चौ. मित्रसेन आर्य के निधन से प्रदेश ने एक समाजसेवक को खो दिया है जिसकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं हो सकती। वहीं पंजाबी सत्कार सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप सचदेवा, सुखदेव सिंह ढिल्लो, रमेश मेहता, सचिन ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

No comments:

Post a Comment