Loading

29 January 2011

स्वच्छता अभियान की सभी तैयारियां पूरी

सिरसा, 29 जनवरी: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अभियान का शुभारंभ जिला कांग्रेस के प्रधान मलकीयत सिंह खोसा करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ गऊशाला रोड पर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से प्रात: 10 बजे होगा। इस कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चलाएंगे और लोगों को स्वच्छ रहने के फायदे बताए जाएंगे। अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment