Loading

14 February 2011

कागजों से नई चीजें बनाने के तरीके बताए

ओढां न्यूज
    माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां की प्रभारी प्रवीण लता, राजरानी तथा छात्राध्यापिका द्वारा ग्रामीण समुदाय की दो दर्जन के लगभग महिलाओं व छात्रों को कागजों से नई चीजें बनाने के तरीके बताए तथा इसमें छात्राध्यापिका दीपिका मिढ्ढा व अंजली ने अखबारों से फोटो फ्रेम बनाने, जसबीर कौर, सुषमा, निशा, रीता व पुष्पंजलि ने फूल बनाने, नीरज, नेहा, शिफाली और अन्य छात्राध्यापिकाओं ने कागजों से मालाएं बनाना सिखाया। कॉलेज की प्राचार्या सुनीता स्याल ने छात्रों को नई चीजें बनाने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment