Loading

14 February 2011

हरियाणा ओलम्पिक संघ को मान्यता मिलने से प्रदेश के खिलाडिय़ों में जबरदस्त उत्साह

सिरसा, 14 फरवरी: रांची में चल रहे राष्ट्रीय खेल उत्सव में खेलरत्न अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व वाले हरियाणा ओलम्पिक संघ को मान्यता मिलने से प्रदेश के खिलाडिय़ों में जबरदस्त उत्साह है। यह बात युवा इनैलो नेता महावीर बागड़ी ने रांची खेल उत्सव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। बागड़ी ने कहा कि इन खेलों के लिए हरियाणा के सरकारी तंत्र की ओर से भी खेलों में भाग लेने का दावा किया गया था, लेकिन आयोजन समिति ने भारतीय ओलम्पिक संघ की ओर से हरियाणा ओलम्पिक संघ अभय चौटाला के नेतृत्व को स्वीकृति देते हुए इस संघ के सभी खिलाडिय़ों को खेलने का अवसर प्रदान किया है। इससे स्पष्ट है कि हरियाणा में 2001 में इनैलो सरकार के कार्यकाल में बनाई गई खेल नीति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और हरियाणा के खिलाड़ी इन्हीं खेल नीतियों पर आगे बढ़ते हुए प्रदेश व देश का नाम विश्व स्तर पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ विधायक अभय सिंह चौटाला खिलाडिय़ों के हितों के लिए जी जान लड़ा रहे हैं और उन्हें हर स्तर पर अच्छे अवसर प्रदान करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी तंत्र खेलों में राजनीति लाकर इस वातावरण को भी दूषित करने का प्रयास कर रहा है। बागड़ी ने हरियाणा ओलम्पिक संघ के बैनर तले रांची में खेलने गए सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन खेलों के माध्यम से हरियाणा का नाम खेल जगत में एक बार फिर चमकेगा।

No comments:

Post a Comment