Loading

04 February 2011

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2010 के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित

सिरसा
            महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2010 के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।  इच्छुक आवदेनकर्ता आगामी 10 फरवरी तक महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आवेदन कर सकते है।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त श्री सी.जी रजिनीकांथन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को उनके बेहतर कार्यों हेतु विभिन्न पुरस्कार दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि ये पुरस्कार इंदिरा गांधी, कल्पना चावला व बहन शनो देवी के नाम पर रखे गए है। इन पुरस्कारों के तहत महिलाओं को उनके श्रेष्ठ कार्यों हेतु क्रमश: एक लाख, 51 हजार व 51 हजार की राशि दी जाती है। उन्होंने बताया कि ये पुरस्कार अत्याचारों व कलह की शिकार , विकलांग महिलाओं  तथा बच्चों, वृद्धाओं आदि की सहायता तथा उनके पुर्नवास के लिए किए गए कार्य के लिए इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार दिया जाता है। इसके साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों/ महिला सशक्तिकरण प्रयासों को प्रोत्साहित करने तथा उधमशीलता के साथ-साथ थोड़े समय में ही अपना कारोबार/ उद्योग स्थापित करने तथा महिलाओं के विकास के लिए योगदान देने वाली महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाता है।
    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जो अपने जीवन को संकट में डालकर उल्लेखनीय कार्य कर जाती है। इसी तरह से बहन शनो देवी पंचायती राज पुरस्कार महिला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा का व्यापक प्रसार, सामाजिक ऑडिट, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के प्रति घरेलु हिंसा पर रोक, महिलाओं/कमजोर वर्गों के प्रति अपराधों/अत्याचारों पर रोक लगाना, कम्यूनिटी मोबीलाइजेशन, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना तथा लिंग अनुपात में सुधार, बाल विवाह पर रोक लगाना, पर्यावरण सुरक्षा, नीरसता को कम करने की प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहित करने सहित कृषि एवं ग्रामीण उद्योगों में महिलाओं की सहायता करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए इच्छुक महिलाएं अधिक जानकारी के लिए संबंधित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकती है।

No comments:

Post a Comment