Loading

04 February 2011

ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के प्रचार व प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

सिरसा
         भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय उत्तरी जोन के हिसार व फिरोजपुर इकाई द्वारा सिरसा जिला में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के प्रचार व प्रसार के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला में यह अभियान 14 फरवरी से 17 फरवरी तक चलाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए हिसार जोन के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस जागरूकता अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा संपूर्ण स्वच्छता अभियान व राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के बारे में आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस जागरूकता अभियान के लिए डबवाली खंड के गांव कालुआना, बड़ागुढ़ा खंड के गांव थिराज, ओढां खंड के गांव दादू व चौपटा खंड के गांव शेरपुरा में इन योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता अभियान में ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाएगा और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर इन बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान फंड के तहत हरियाणा के सिरसा व महेंद्रगढ़ का चयन किया गया है, जहां पर इन योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment