Loading

04 February 2011

शिक्षण सहायक सामग्री में ट्रांसपैरेंसी के निर्माण पर प्रतियोगिता आयोजित

 ओढ़ां  न्यूज.
    माता हरकी देवी महिला शिक्षण महाविद्यालय ओढ़ां में गुरुवार को शिक्षण सहायक सामग्री में ट्रांसपैरेंसी के निर्माण हेतु हिंदी क्लब द्वारा क्लब इंचार्ज कृष्णकांत व डॉ. रघुवीर सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में हरजीत पाल कौर ने प्रथम और रीतू ने द्वितीय एवं डिंपल व जसबीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृष्णकांत ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राध्यापिकाओं में हिंदी विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करना एवं सृजनशीलता को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि हिंदी क्लब द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समय समय पर करवाई जाती हैं। कॉलेज प्राचार्या सुनीता स्याल ने विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज में अनेक क्लबों द्वारा अनेक प्रतियोगिताएं करवाकर छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर बल दिया जाता है जिससे उन्हें आदर्श अध्यापिका बनने में सहयोग मिलता है। इस अवसर पर डॉ. सुभाषचंद्र, डॉ. बिमला साहू, राजपरुथी, दीप्ति नैण, परवीन लता, सुषमा चौधरी, प्रीति, सानू गुप्ता और अंजू सिंह सहितस्टाफ व बी.एड और जे.बी.टी की छात्राएं उपस्थित थी। इस प्रतियोगिता में बी.एड व डी.एड की 36 छात्राओं ने भाग लिया तथा डॉ. बिमला साहू व राजपरुथी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment