Loading

01 February 2011

हरियाणा प्रदेश नम्बर वन की ओर अग्रसर ; मलकीयत सिंह खोसा

सिरसा, 1 फरवरी: हरियाणा सरकार ने खेल व उद्योग नीति के साथ-साथ अनेक ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनसे हरियाणा प्रदेश नम्बर वन की ओर अग्रसर है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान मलकीयत सिंह  खोसा ने आज स्थानीय कांग्रेस भवन में हर माह की पहली तारीख को होने वाली कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते यह बात कही। खोसा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अत्यंत उत्साहित हैं और सरकार की नीतियों को घर-घर ले जाकर लोगों को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मासिक बैठक का औचित्य भी यही है। इस बैठक में संगठन की मजबूती, सरकारी नीतियों का प्रचार और जनता की समस्याओं को सरकार तक गंभीरता से ले जाया जा सके। प्रधान ने कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने स्तर पर अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं। पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर ले जाकर जनता को लाभ पहुंचाएं। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के दृष्टिकोण से सभी नेताओं और कार्यकत्र्ताओं के सुझाव भी मांगे। बैठक के बाद मलकीयत सिंह खोसा ने जिलाभर से आए लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें हल करवाने का आश्वासन दिया। इस बैठक में बिक्रमजीत सिंह एडवोकेट, भूपेश मेहता, नवीन केडिया, लादूराम पूनियां, हनुमान दास पटीर, कैलाश रानी, ओ.पी. एंथौनी, विनोद उपाध्याय, कृष्ण कुमार गोदारा, जरनैल सिंह बराड़, हरदास रिंकू पार्षद, सरपंच जीराम, सोनपाल, जगदीश कड़वासरा, सरपंच जैसाराम चौबुर्जा, महावीर डिंग , ओमप्रकाश ताजिया, तविंद्र सिंह वैदवाला, गुरबचन कौर, संगीत कुमार, हंसराज प्रधान, बलबीर जांगड़ा, केवल कृष्ण, प्रवीण रंगा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

फोटो: कांग्रेस की मासिक बैठक को संबोधित करते जिला प्रधान मलकीयत ङ्क्षसह खोसा।

No comments:

Post a Comment